Jio ने लॉन्च किया JioDive VR हेडसेट।

Jio ने लॉन्च किया JioDive VR हेडसेट।

Jio launches JioDive VR headset.

Jio ने अपना नया JioDive VR हेडसेट किया लॉन्च।

  • Good News
  • 314
  • 02, May, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Jio launches JioDive VR headset.

jio

जियो ने अपना नया VR हेडसेट लॉन्च कर दिया है, जो 360 डिग्री व्यूएंग एंगल के साथ आता है। इस हेडसेट की कीमत 1,299 रुपये है। और इसे Jio की ऑफिशियल वेबसाइट और JioMark से खरीदा सकते है। कंपनी पेटीएम वॉलेट से इसकी खरीद पर 500 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। JioDive VR ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

JioDive VR हेडसेट को आईपीएल के टी-20 क्रिकेट मैच के लिए पेश किया गया है। यह डिवाईस आंखों पर लगाने के लिए यूजर्स को 100 इंच की वचुर्अल स्क्रीन का अनुभव प्रदान करता है। इसके साथ 360 डिग्री व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है जो आपको स्टेडियम के ठीक बीचों-बीच खड़े होने का अहसास दिलाता है।

इसके साथ बड़ी स्क्रीन पर आईपीएल देखने के अलावा, यूजर्स वर्चुअल रियलिटी कंटेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही बड़ी स्क्रीन पर गेम खेलने के लिए JioDive का उपयोग भी कर सकते हैं। हालांकि, JioImmerse एप का उपयोग करने के लिए यूजर्स को Jio 4G, 5G, या JioFiber नेटवर्क पर होना जरूरी है।

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat