Pebble Cosmos Bold Pro स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च।

Pebble Cosmos Bold Pro स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च।

Pebble Cosmos Bold Pro Smartwatch Launched in India.

Pebble ने लॉन्च की Cosmos Bold Pro स्मार्टवॉच।

  • Good News
  • 309
  • 04, May, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Pebble Cosmos Bold Pro Smartwatch Launched in India.

watch

Pebble ने अपनी नई स्मार्टवॉच Pebble Cosmos Bold Pro को ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच में कंपनी डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास दे रही है। इस स्मार्टवॉच में ग्राहकों को ब्लूटूथ कॉलिंग और कॉल रिसीव करने की सुविधा दी गयी है। Pebble Cosmos Bold Pro की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है और इसे कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है। 

कलर

Pebble Cosmos Bold Pro मेटल ब्लैक, मेटल गोल्ड, मेटल सिल्वर और गनमेटल कलर में मिलेगी।

डिस्प्ले

Pebble Cosmos Bold Pro में 1.39 इंच की डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। डिस्प्ले की डिजाइन राउंड है और इसके साथ एक रोटेटिंग क्राउन भी मिलता है। 

ब्लूटूथ कॉलिंग

Pebble Cosmos Bold Pro के साथ कंपनी ने ब्लूटूथ कॉलिंग का भी ऑप्शन दिया है और इस वॉच से कॉल की भी जा सकती है और रिसीव भी की जा सकती है।

बैटरी

Pebble Cosmos Bold Pro में 260mAh की बैटरी दी गयी है जिसे लेकर कंपनी ने 5 दिनों के बैकअप का दावा किया है।

 

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat