OnePlus Nord N30 5G से पर्दा उठा।

OnePlus Nord N30 5G से पर्दा उठा।

OnePlus Nord N30 5G unveiled.

फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ OnePlus Nord N30 5G

  • Good News
  • 241
  • 06, Jun, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

OnePlus Nord N30 5G unveiled.

oneplus

OnePlus ने OnePlus Nord N30 5G को अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। OnePlus Nord N30 5G को वनप्लस की अमेरिकी साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। OnePlus Nord N30 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $299.99 (लगभग 24,800 रुपये) है।

कलर

OnePlus Nord N30 5G Chromatic Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

डिस्प्ले

OnePlus Nord N30 5G में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD  डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह फोन ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC से लैस है।

कैमरा

OnePlus Nord N30 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी

OnePlus Nord N30 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat