TCL T6G 4K QLED TV को 43,50,55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया।

TCL T6G 4K QLED TV को 43,50,55 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया।

TCL T6G 4K QLED TV Launched with 43,50,55 inch Display.

TCL ने भारत में अपनी QLED TV की नई सीरीज T6G पेश की।

  • Good News
  • 254
  • 12, Jun, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

TCL T6G 4K QLED TV Launched with 43,50,55 inch Display.

TCL

TCL ने भारत में अपनी QLED TV की नई सीरीज T6G को पेश कर दिया है। TCL T6G सीरीज के तहत 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के बेजललेस स्मार्ट टीवी पेश किए गए हैं। TCL T6G 4K QLED TV के 43 इंच वेरिएंट की कीमत 38,990 रुपये, 50 इंच वेरिएंट की कीमत 46,990 रुपये और 55 इंच वेरिएंट की कीमत 54,990 रुपये है और इस टीवी को Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है। 

डिस्प्ले

TCL T6G 4K QLED TV में 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 × 2160 पिक्सल है। डिस्प्ले में 300 निट्स तक ब्राइनेट दी गई है जो कि दमदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। इसके अलावा टीवी में AiPQ Engine 3.0, HDR10+ और MEMC का भी सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी

TCL T6G 4K QLED TV में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, HDMI 2.1 पोर्ट, यूएसबी पोर्ट, एवी इनपुट और ईथरनेट पोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए 43 और 50 इंच मॉडल में 30W स्टीरियो दिया गया है, वहीं 55 इंच मॉडल में 56W आउटपुट दिया गया है। 

 

reference: hindi.gadgets360.com

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat