Samsung ने भारत में Galaxy S23 Ultra के लिए दो नए कलर में लॉन्च किए।

Samsung ने भारत में Galaxy S23 Ultra के लिए दो नए कलर में लॉन्च किए।

Samsung launches two new colours for Galaxy S23 Ultra in India.

Samsung Galaxy S23 Ultra का भारत में लाइट ब्लू और रेड कलर्स में लॉन्च किया।

  • Good News
  • 364
  • 21, Jun, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Samsung launches two new colours for Galaxy S23 Ultra in India.

samsung

Samsung ने भारत में Galaxy S23 Ultra के लिए दो नए कलर में लॉन्च किए। 
Samsung ने अपने नए फोन Samsung Galaxy S23 Ultra को दो नए कलर वेरियंट में भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने Samsung Galaxy S23 Ultra को नए लाइट ब्लू और रेड कलर्स में उपलब्ध कराया है और Samsung Galaxy S23 Ultra में एस पेन का सपोर्ट दिया गया है, जो कि पहले के मुकाबले मजबूत और फास्ट है।

Samsung Galaxy S23 Ultra के 12GB+256GB की कीमत 1,24,999 रुपये, 12GB+512GB की कीमत 1,34,999 रुपये और 12GB+1TB की कीमत 1,54,999 रुपये है। Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर यह स्मार्टफोन फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लैवेंडर कलर्स में बेचा जा रहा है। 

डिस्प्ले

Samsung Galaxy S23 Ultra में 6.8 इंच का शानदार Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 1750 निट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR10+, 240Hz की टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.1 से लैस किया गया है।

कैमरा

Samsung Galaxy S23 Ultra में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का ISOCELL HP2 सेंसर है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है और अन्य दो लेंस 10-10 मेगापिक्सल के हैं जिनमें से एक टेलीफोटो लेंस है। कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और VDIS मिलेगा।

बैटरी

Samsung Galaxy S23 Ultra में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W की वायर चार्जिंग है। फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat