Honor 90 Lite Pro 100 MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ।

Honor 90 Lite Pro 100 MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ।

Honor 90 Lite Pro launches with 100 MP camera.

Honor ने लॉन्च किया अपना नया फोन Honor 90 Lite Pro

  • Good News
  • 297
  • 21, Jun, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Honor 90 Lite Pro launches with 100 MP camera.

honor

स्मार्टफोन ब्रांड कंपनी Honor ने अपना नया फोन Honor 90 Lite Pro को यूरोप में लॉन्च कर दिया है और यह फोन 100MP कैमरा और 4500mAh बैटरी से लैस है। यूरोप में लॉन्च होने के बाद Honor की भारत में भी जल्द वापसी होने वाली है। इस फोन के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज की कीमत 249.99 यूरो यानि कि, लगभग 26,210 रुपये तय किए गए हैं।

कलर

Honor 90 Lite Pro को ब्रिटेन में कंपनी की साइट से मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और सियान लेक कलर में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले

Honor 90 Lite में एंड्रॉयड 13 के साथ MagicOS 7.1 है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस LTPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

कैमरा

Honor 90 Lite Pro में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 100 मेगापिक्सल का कैमरा है। दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। Honor 90 Lite Pro में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

बैटरी

Honor 90 Lite Pro में 4500mAh की बैटरी दी गयी है जिसके साथ 35W की चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat