HP Envy x360 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च।

HP Envy x360 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च।

HP Envy x360 15 laptop launched in India.

HP ने IMAX एन्हांस्ड OLED स्क्रीन के साथ Envy x360 15 लैपटॉप लॉन्च किया।

  • Space, Science and Technology
  • 384
  • 12, Jul, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

HP Envy x360 15 laptop launched in India.

hp

HP ने अपने नई लैपटॉप सीरीज HP Envy x360 15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन लैपटॉप को 13th-जेन इंटेल कोर सीपीयू और AMD Ryzen 7 सीरीज प्रोसेसर से लैस किया गया है। लैपटॉप में 15.6 इंच का OLED डिस्प्ले है और यह 16GB तक LPDDR5 मेमोरी ऑफर करता है। भारत में HP Envy x360 15 सीरीज की कीमत 78,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, लैपटॉप एचपी के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ एचपी वर्ल्ड स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

स्पेसिफिकेशन

HP के लैपटॉप की नई Envy x360 सीरीज IMAX एन्हांस्ड डिस्प्ले सर्टिफिकेशन वाला पहला मॉडल है। सीरीज में 13वीं जनरेशन के Intel Core i7 सीपीयू या AMD Ryzen 7000 सीरीज प्रोसेसर के साथ-साथ NVIDIA GeForce RTX 3050 या AMD Radeon ग्राफिक्स कार्ड मिलता है और लैपटॉप 16 जीबी तक LPDDR5 रैम से लैस हैं।

HP Envy x360 15 सीरीज लैपटॉप में आईसेफ सर्टिफिकेशन के साथ 15.6 इंच OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले और 88 % स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात है। इनमें विंडोज हैलो फेस रिकग्निशन के लिए 5-मेगापिक्सल कैमरा और आईआर फेस रिकग्निशन सेंसर भी है।

बैटरी

HP Envy x360 15 सीरीज में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बार की चार्जिंग में 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। फास्ट चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो HP Envy x360 15 सीरीज में ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6ई सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ए3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं।

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat