Lenovo ने भारत में Yoga Book 9i डुअल-स्क्रीन लैपटॉप लॉन्च किया।

Lenovo ने भारत में Yoga Book 9i डुअल-स्क्रीन लैपटॉप लॉन्च किया।

Lenovo Launches Yoga Book 9i Dual-Screen Laptop In India.

Lenovo ने भारत में Yoga Book 9i लॉन्च किया।

  • Space, Science and Technology
  • 252
  • 25, Jul, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Lenovo Launches Yoga Book 9i Dual-Screen Laptop In India.

Lenovo

Lenovo ने अपने नए डुअल स्क्रीन लैपटॉप Lenovo Yoga Book 9i को भारत में लॉन्च कर दिया है। Lenovo का लेटेस्ट डुअल-स्क्रीन लैपटॉप 13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस है और साथ ही यह टच स्क्रीन ड्यूल डिस्प्ले लैपटॉप है। इसे सिर्फ लैपटॉप की तरह ही नहीं बल्कि बुक और टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,24,999 रुपये से शुरू होती है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है।

साथ ही Lenovo के एक्सक्लूसिव स्टोर्स से भी प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। इसे लैपटॉप को 5 अगस्त से खरीदा जा सकेगा।

स्पेसिफिकेशन

Lenovo Yoga Book 9i एक डुअल-स्क्रीन लैपटॉप है जिसमें सेंट्रल हिंज के साथ दो OLED डिस्प्ले मिलते हैं। लैपटॉप विंडोज 11 पर चलता है और इसमें 13.3 इंच 2.8K OLED प्योरसाइट डिस्प्ले मिलता है। इसे टिडल टील कलर में खरीदा जा सकेगा। साथ ही 16 जीबी की रैम और 1 टीबी की SSD दी गई है।

कैमरा

Lenovo Yoga Book 9i में 5 मेगापिक्सल का IR कैमरा दिया गया है जो ई-शटर के साथ आता है। 

बैटरी

Lenovo Yoga Book 9i में चार-सेल 80Whr बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर डुअल-स्क्रीन उपयोग के साथ 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।

 

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat