TVS Jupiter ZX हुआ लॉन्च।

TVS Jupiter ZX हुआ लॉन्च।

TVS Jupiter ZX launched.

TVS ने अपने नया TVS Jupiter ZX को लॉन्च किया।

  • Good News
  • 316
  • 04, Aug, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

TVS Jupiter ZX launched.

TVS Jupiter

TVS ने अपने नया TVS Jupiter ZX ड्रम वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। TVS Jupiter ZX ड्रम स्मार्टएक्सोनेक्ट वैरिएंट की कीमत 84,468 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। नया ZX ड्रम SmarXonnect मॉडल ZX और ZX डिस्क वेरिएंट के बीच में फिट होता है। यह मूल ZX वेरिएंट से 2,335 रुपये अधिक महंगा है, लेकिन ZX Dics वेरिएंट से 1,945 रुपये अधिक किफायती है। 4,520 रुपये के प्रीमियम पर, कोई ZX डिस्क SmarXonnect वेरिएंट में भी अपग्रेड कर सकता है।

नए वेरिएंट में TVS SmarXonnect स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ फ्रंट और रियर दोनों जगह ड्रम ब्रेक मिलते हैं। नया वेरिएंट स्टारलाइट ब्लू पेंट में तो आता ही है, इसमें कंपनी ने एक नया ऑलिव गोल्ड शेड भी जोड़ा है।

TVS Jupiter ZX में 109.7 सीसी सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्शन के साथ एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। ये पॉवरट्रेन 7,500 आरपीएम पर 7.7 बीएचपी की शक्ति और 5,500 आरपीएम पर 8.8 एनएम का पीक टॉर्क विकसित करता है, जिसे सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat