Toyota Rumion भारत में लॉन्च।

Toyota Rumion भारत में लॉन्च।

Toyota Rumion launched in India.

Toyota Rumion एमपीवी भारत में हुई लॉन्च।

  • Good News
  • 295
  • 11, Aug, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Toyota Rumion launched in India.

toyota

Toyota ने इंडियन मार्केट में अपनी नई एमपीवी  Rumion लॉन्च कर दी है। Toyota Rumion देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 एमपीवी मारुति सुजुकी अर्टिगा पर बेस्ड है। कंपनी अगले कुछ दिनों में इसकी बुकिंग शुरू करने वाली है।

कीमतों की अभी घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, यह मारुति सुजुकी अर्टिगा से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इस समय अर्टिगा की कीमत 8.64 लाख रुपये से 13.08 लाख रुपये के बीच है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। टोयोटा होने के नाते, रुमियन 3 साल या 1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आती है।

इंजन और पावर

Toyota Rumion एमपीवी में पावरफुल 1.5 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि6000 rpm पर 75.8 kw की मैक्सिमम पावर और 4400 rpm पर 136.8 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। Toyota Rumion का सीएनजी वेरिएंट 64.6 kw की पावर 121.5 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है और यह एमपीवी 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ है। टोयोटा पेट्रोल वर्जन के लिए 20.51 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वर्जन के लिए 26.11 किमी प्रति किलोग्राम की माइलेज का दावा कर रही है।

 

 

reference: amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat