Redmi Note 12 Pro 5G नए स्टोरेज वेरिएंट के साथ हुआ लॉन्च।

Redmi Note 12 Pro 5G नए स्टोरेज वेरिएंट के साथ हुआ लॉन्च।

Redmi Note 12 Pro 5G launched with new storage variant.

Redmi ने अपने Redmi Note 12 Pro 5G के नए स्टोरेज वेरिएंट को किया लॉन्च।

  • Space, Science and Technology
  • 225
  • 11, Aug, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Redmi Note 12 Pro 5G launched with new storage variant.

redmi

Redmi ने अपने Redmi Note 12 Pro 5G के नए स्टोरेज वेरियंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के नए वेरिएंट यानी 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। जिसकी कीमत 28,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

कलर

Redmi Note 12 Pro 5G को फ्रॉस्टेड ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और ओनिक्स ब्लैक शेड्स में खरीदा जा सकेगा।

डिस्प्ले

Redmi Note 12 Pro 5G में MIUI 13 के साथ एंड्रॉइड 12 दिया गया है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी (1080x2400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। फोन में डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 1080 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज से लैस है। 

कैमरा

Redmi Note 12 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल सोनी IMX766 लेंस है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी है। वहीं, फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।

बैटरी

Redmi Note 12 Pro 5G में 5,000 एमएएच की बैटरी और 67 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

 

 

reference: amarujala

 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat