Sennheiser के दो साउंडबार लॉन्च।

Sennheiser के दो साउंडबार लॉन्च।

Sennheiser launches two soundbars.

Sennheiser के Ambeo Soundbar Plus और Ambeo Sub भारत में लॉन्च।

  • Good News
  • 273
  • 24, Aug, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Sennheiser launches two soundbars.

soundbar

Sennheiser ने AMBEO साउंडबार की नई सीरीज लॉन्च की है। जिनमें Ambeo Soundbar Plus और Ambeo Sub शामिल हैं। Ambeo Soundbar Plus 1,39,990 रुपये कीमत में उपलब्ध है, वहीं Ambeo Sub की कीमत 69,990 रुपये है। इन साउंडबार को सेन्हाइजर की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन से खरीदा जा सकेगा।

कंपनी के दावे के मुताबिक कंटेंट के हिसाब से म्यूजिक का वॉल्यूम लेवल अपने आप एडजस्ट होता है। इस साउंडबार को एप से भी कंट्रोल किया जा सकेगा। इस साउंडबार के साथ Apple AirPlay 2 का भी सपोर्ट है। इसमें क्रोमकास्ट भी सपोर्ट है।

Ambeo Sub के साथ हेवी बास का दावा किया गया है। इसमें 8 इंच का वूफर है। इसमें गूगल, गूगल होम और क्रोमकास्ट बिल्ट-इन सपोर्ट दिया गया है। साउंडबार गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है।

Ambeo Soundbar Plus लेटेस्ट कॉम्पैक्ट साउंडबार है। जो 3D साउंडर से कनेक्टेड है। जबकि Ambeo Sub ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और  इसमें गूगल असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat