Truke Clarity 5 वायरलेस ईयरबड्स हुए लॉन्च।

Truke Clarity 5 वायरलेस ईयरबड्स हुए लॉन्च।

Truke Clarity 5 wireless earbuds launched.

Truke ने अपने नए ईयरबड्स Truke Clarity 5 को भारत में लॉन्च किया।

  • Space, Science and Technology
  • 258
  • 24, Aug, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Truke Clarity 5 wireless earbuds launched.

truke clarity 5

Truke ने अपने नए ईयरबड्स Truke Clarity 5 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही इस ईयरबड्स में कंपनी ने 6 माइक्रोफोन और एनवायर्नमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया है। कंपनी ने इस नए बड्स के साथ 13 मिमी टाइटेनियम ड्राइवर और 80 घंटे तक का बैटरी प्लेबैक टाइम भी उपलब्ध कराया है।

Truke Clarity 5 की कीमत 1499 रुपये है। इस बड्स को अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

कलर

Truke Clarity 5 को ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। 

स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने Truke Clarity 5 में छह माइक और एनवायर्नमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन भी दिया हुआ है जिसकी मदद से आस-पास का शोर कानों तक नहीं पहुंचता है। बड्स के साथ ही कंपनी ने ब्लूटूथ 5.3 तकनीक और डुअल कनेक्टिविटी का फीचर्स भी दिया हुआ है। 

बैटरी

कंपनी ने Truke Clarity 5 के साथ 80 घंटों का बैकअप दिया हुआ है। Truke Clarity 5 में केस के साथ 500 एमएएच की बैटरी प्रदान कराई गई है। इसके साथ ही बड्स को सिंगल चार्ज पर करीब 8 घंटों तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। बड्स के साथ टाईप-सी चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat