itel Smartwatch Ultra 2 लॉन्च।

itel Smartwatch Ultra 2 लॉन्च।

itel Smartwatch Ultra 2 Launched.

itel ने अपनी नई स्मार्टवॉच itel Ultra 2 लॉन्च की।

  • Space, Science and Technology
  • 222
  • 25, Aug, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

itel Smartwatch Ultra 2 Launched.

Itel

itel ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच itel Ultra 2 को लॉन्च किया है। जो देखने में Apple Watch से मिलती जुलती है। इसमें 2 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है।

itel Smartwatch 2 Ultra को कंपनी ने भारत में 2,099 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसकी सेल शुरू हो चुकी है और स्मार्टवॉच itel की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदी जा सकती है। इसके अलावा प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर भी यह उपलब्ध होगी। वॉच को 1 साल की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।

itel Smartwatch 2 Ultra की स्ट्रैप को ओरेंज कलर में पेश किया गया है और वॉच में 2 इंच साइज की IPS स्क्रीन मिलती है। इसमें 240 x 296 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। 

itel Smartwatch 2 Ultra में ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है और इसके लिए माइक्रोफोन और स्पीकर भी हैं। बेहतर कॉलिंग एक्सपेरियंस के लिए वॉच में डायलपैड भी दिया गया है।

itel Smartwatch 2 Ultra में कुछ हेल्थ फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। यह हार्ट रेट मॉनिटर और SpO2 मॉनिटर के साथ आती है। यह वॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। इसमें अल्ट्रा पावर सेविंग मोड भी दिया गया है।

itel Smartwatch 2 Ultra में 600mAh की बैटरी दी गई है, जिसके लिए कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज में 12 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat