Hisense L5K Laser TV हुआ लॉन्च।

Hisense L5K Laser TV हुआ लॉन्च।

Hisense L5k Laser TV Launched.

Hisense ने अपना नया टीवी Hisense L5K Laser लॉन्च किया।

  • Space, Science and Technology
  • 244
  • 21, Sep, 2023
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Hisense L5k Laser TV Launched.

hisense

Hisense ने अपना नया टीवी Hisense L5K Laser लॉन्च कर दिया है। Hisense L5K Laser TV के 100 इंच मॉडल की कीमत 25,999 युआन (लगभग 2,95,800 रुपये) है। 110 इंच मॉडल का प्राइस 36999 (लगभग 4,21,000 रुपये) है। वहीं, 120 इंच के मॉडल की कीमत 49999 युआन (लगभग 5,69,000 रुपये) है। 

Hisense L5K Laser TV परंपरागत टीवी जैसे नहीं हैं, बल्कि यह एक अल्ट्रा शॉर्ट थ्रो (UST) प्रोजेक्टर की मदद से  फोल्डेबल स्क्रीन को टीवी में बदल देता है। इस टीवी के साथ 120 इंच का बड़ा स्क्रीन और 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। टीवी में डिजिटल लेजर इंजन, Harmon Kardon स्पीकर साउंड, 8 लेयर वाला ऑप्टिकल स्ट्रक्चर, ब्लू लेजर लाइट सोर्स और 380 निट्स की ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस डिवाइस में 5 स्पीकर और 3-चैनल एम्पलिफायर का सपोर्ट है। डिवाइस में MediaTek MT9639 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 1 टीबी तक का स्टोरेज मिलता है। 

Hisense L5K Laser TV में LPU डिजिटल लेजर इंजन लगा है। इसमें 8 लेयर वाला ऑप्टिकल स्ट्रक्चर मिलता है और एक ब्लू लेजर लाइट सोर्स दिया गया है। ये सभी मिलकर एक 4K क्वालिटी वाली पिक्चर जेनरेट करते हैं। 100 इंच के मॉडल में 420 निट्स की ब्राइटनेस है, जबकि 120 इंच मॉडल में 380 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।

 

 

reference: Gadgets 360
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat