दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नया गाना 'करंट लगा रे' हुआ रिलीज़।
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘Cirkus’ का पहला गाना ‘करंट लगा रे’ रिलीज हो गया है। गाने में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी धमाल मचाती हुई नजर आ रही है।
'करंट लगा रे' गाने को आवाज नकश अजीज, ध्वनी भानुशाली, जोनिता गांधी और लिजो जॉर्ज ने दी है। गाने को संगीत लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने दिया है।
गाने की शुरुआत तमिल रैप से हुई है जिसे विवेक हरीहरन ने गाया है। गाने को कुमार ने लिखा है और तमिल रैप को हरी ने लिखा है।
PREVIOUS STORY
NEXT STORY
© Hindeez 2025, All Rights Reserved