Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रिलीज हुआ रणवीर सिंह-आलिया भट्ट का रोमांटिक गाना।
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज़ हो गया है। जिसमें रणवीर और आलिया कश्मीर की वादियों में रोमांस से भरे नजर आ रहे हैं।
गाने को सिंगर अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। जबकि, गाने को संगीत प्रीतम ने दिया है। फिल्म के इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने की कोरियोग्राफी जानी-मानी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने की है।
यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज़ होगी।
PREVIOUS STORY
© Hindeez 2025, All Rights Reserved