‘गोरी मेम’ ने एक बेटी को जन्म दिया है, उन्होंने उसे मां दुर्गा के प्रतीक पर नामित किया है।

‘गोरी मेम’ ने एक बेटी को जन्म दिया है, उन्होंने उसे मां दुर्गा के प्रतीक पर नामित किया है।

विदिशा श्रीवास्तव ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। इस बात को विदिशा ने अपने फैंस के साथ एक इंटरव्यू के माध्यम से साझा किया।

विदिशा श्रीवास्तव ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। इस बात को विदिशा ने अपने फैंस के साथ एक इंटरव्यू के माध्यम से साझा किया।

  • Entertainment
  • 306
  • 15, Jul, 2023
Jivika Chawla
Jivika Chawla
  • @JivikaChawla

Vidisha Srivastava Baby Girl: बता दे ,कि आज एक अच्छी खबर  सुनने में आई है लोकप्रिय अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव मां बन गई हैं।उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है और उन्होंने पहले ही तय कर लिया है कि वह अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगी आइये जानते हैं|

बता दे ,कि  विदिशा श्रीवास्तव ने बेटी को जन्म 11 जुलाई को दिया हैं|एक्ट्रेस ने मां बनने के बाद अब तक सोशल मीडिया पर एक भी पोस्ट शेयर नहीं किया, जिस वजह से फैंस को विदिशा के मां बनने के बाद के पहले पोस्ट का इंतजार कर रहे थे। हर किसी को उम्मीद है ,कि एक्ट्रेस पहले पोस्ट में बेबी का झलक दिखा सकती हैं, और इस बीच सोशल मीडिया पर किसी न किसी तरह से विदिशा को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। 

 

विदिशा ने बताया बेटी का नाम

विदिशा श्रीवास्तव ने मातृत्व ग्रहण के बाद मीडिया पोर्टल के साथ एक चर्चा की, जिसमें उन्होंने अपने मातृत्व का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी डिलीवरी सामान्य तरीके से हो गयी है।लेकिन उन्हें डिलीवरी से 18 घंटे पहले लेबर पेन शुरू हो गया था, जिसे वह तोले रखा है। उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे को देखते ही सारा दर्द भूल गईं। इस चर्चा में विदिशा ने यह भी बताया कि वे पहले ही अपनी बेटी का नाम तय कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'आद्या' रखने का निर्णय लिया है, जो मां दुर्गा के प्रतीक को दर्शाता है। विदिशा ने यह नाम अपने पति सायक पॉल के साथ मिलकर चुना है।

 

प्रेग्नेंसी के दिनों में की शूटिंग

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कोई अतिरिक्त छुट्टी नहीं ली है, उन्होंने सेट पर काम करना जारी रखा है और उन्होंने अपनी डिलीवरी अवधि से पहले केवल 10 दिनों की छुट्टी ली है और उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह भी पुष्टि की है कि वह जल्द ही शूटिंग पर वापस आएंगी।



छुपकर रचाई शादी

विदिशा श्रीवास्तव ने सीक्रेटली अपने बॉयफ्रेंड सायक पॉल संग शादी की थी। दोनों ने साल 2018 में बनारस में सात फेरे लिए थे। कपल ने अपनी शादी को 4 सालों तक छुपाकर रखा था। एक साल पहले ही दोनों ने अपनी शादी का खुलासा किया था।

Jivika Chawla

Jivika Chawla

  • @JivikaChawla