किसानों के 'दिल्ली मार्च' से मेट्रो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों के 'दिल्ली मार्च' से मेट्रो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Metro passengers are facing problems due to 'Delhi March' of farmers.

दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन का असर पूरे एनसीआर में देखने को मिल रह है।

  • Global News
  • 157
  • 13, Feb, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Metro passengers are facing problems due to 'Delhi March' of farmers.

किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के कारण, पूरे एनसीआर में यातायात प्रभावित हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए हुए हैं, जिसके चलते नोएडा-गाजियाबाद के लोगों को दिल्ली आने और जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, दिल्ली मेट्रो ने भी 5 से अधिक स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट को आज यानि मंगलवार के लिए बंद कर दिया है। अगर आप घर से बाहर निकलने का प्लान कर रहे हैं, तो इस खबर को आखिरी तक जरूर पढ़ें। कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन के गेट रहेंगे बंद? जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के 9 स्टेशनों पर एक या इससे अधिक गेट बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, ये स्टेशन पूरी तरह से बंद नहीं हैं और यात्रियों को अन्य द्वारों से एंट्री और एग्जिट की अनुमति है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट बंद कर दिए गए हैं।

DMRC ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि एहतियात के तौर पर कई स्टेशनों - राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन, जनपथ और बाराखंभा रोड पर कई गेट बंद कर दिए गए हैं। बता दें हरियाणा और पंजाब के किसानों की तरफ से 13 फरवरी 'दिल्ली आंदोलन' की घोषणा की गई है, जिसका समर्थन पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ किसान संगठन भी कर रहे हैं।

किसान रैली को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की तरफ से कई इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने कई बॉर्डर को सील कर दिया है, वहीं करीब 3,000 जवान सभी बोर्डरों पर तैनात हैं। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर खासतौर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

किसानों के 'दिल्ली मार्च' से मेट्रो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat