EMotorad ने लाॅन्च की इलेक्ट्रिक साइकिल।

EMotorad ने लाॅन्च की इलेक्ट्रिक साइकिल।

EMotorad launched electric bicycle.

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा फंडेड EMotorad ने भारत में T-Rex Pro इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है, जिसकी कीमत 52,999 रुपये है।

  • Automobile
  • 88
  • 13, Oct, 2024
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

EMotorad launched electric bicycle.

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी द्वारा फंडेड इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी EMotorad ने भारत में T-Rex Pro इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक साइकिल तकनीकी रूप से काफी उन्नत है। कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक साइकिल के लिए दुनिया की सबसे बड़ी गीगाफैक्टरी भी स्थापित कर रही है। T-Rex Pro पहली इलेक्ट्रिक साइकिल है जिसमें फुली इंटीग्रेटेड हैंडलबार, एलईडी लाइट्स, इंडिकेटर्स, फ्लैश लाइट फंक्शन, हॉर्न और एलसीडी डिस्प्ले शामिल हैं।

इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत 52,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसे अन्य साइकिलों से अलग बनाते हैं।

अडवांस फीचर्स से लैस
इसकी एलसीडी डिस्प्ले पर रियल टाइम स्पीड, रेंज, बैटरी लाइफ, मोड्स और अन्य यूजर फ्रेंडली जानकारी मिलती है। यह इलेक्ट्रिक साइकिल तीन रंगों में उपलब्ध है: डीप पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और ओशियन ब्लू। सभी वेरिएंट में पर्ल फिनिश दिया गया है, जो रोशनी में चमकता है।

फ्रेम पर लाइफ टाइम वारंटी
T-Rex Pro साइकिल मजबूत एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम पर आधारित है। कंपनी इसके फ्रेम पर लाइफ टाइम वारंटी दे रही है। ग्राहक इसे दो अलग-अलग व्हील साइज (27.5 इंच और 29 इंच) में खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि 27.5 इंच का व्हील मॉडल तेज गति और छोटी राइड के लिए उपयुक्त है, जबकि 29 इंच का व्हील वेरिएंट लंबी राइड के लिए बेहतर है।

रेंज, बैटरी और चार्जिंग टाइम
इसमें 7-स्पीड शिमानो अल्टुस गियर सिस्टम दिया गया है। 250 वाट के रियर-हब इलेक्ट्रिक मोटर के साथ इसमें 13Ah की क्षमता वाली लिथियम बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैडल असिस्ट के साथ लगभग 70 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है, जबकि केवल थ्रॉटल पर 45 किमी की रेंज प्रदान करेगी।

T-Rex Pro की बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 4 से 6 घंटे का समय लगेगा। इसमें कट-ऑफ ब्रेक लीवर्स भी शामिल हैं। यह साइकिल 110 किलोग्राम तक का वजन सहन कर सकती है।

News Reference

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat