Noise ColorFit Pulse 2 स्मार्ट वॉच भारत में लॉन्च।

Noise ColorFit Pulse 2 स्मार्ट वॉच भारत में लॉन्च।

Noise ColorFit Pulse 2 Smart Watch Launch In India.

नॉइज़ कलरफिट पल्स 2 ने भारत में अपनी न्यू स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है।

  • Good News
  • 638
  • 21, Aug, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Noise ColorFit Pulse 2 Smart Watch Launch In India.

Noise ColorFit Pulse 2

अमेरिकी स्मार्ट वियरेबल व इलेक्ट्रानिक ब्रांड नॉइस ने Noise ColorFit Pulse 2 स्मार्टवॉच को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस वॉच में 1.8 इंच की टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप देने का वादा करती है और इस स्मार्टवॉच में LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। 

कलर

Noise ColorFit Pulse 2 में पांच कलर ब्लैक, ऑलिव ग्रीन, मिस्ट ग्रे, रोज पिंक और स्पेस ब्लू जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

फीचर्स

Noise ColorFit Pulse 2 में 1.8 इंच की टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले के साथ 240x286 पिक्सल का रिजॉल्यूशन और 550 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है और इस वॉच को एक बार फुल चार्ज करने पर नॉर्मल यूसेज में 7 दिन और स्टेंडवाई में 37 दिनों तक आसानी के चलाया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेस मिलते हैं। Noise ColorFit Pulse 2 में ब्लूटूथ v5.1, फ्लैशलाइट और कॉल एंड मैसेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

स्पेसिफिकेशन

Noise ColorFit Pulse 2 में साइकलिंग, रनिंग, योगा, बास्केटबॉल, क्रिकेट जैसे 50 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए इस वॉच में IP68 की रेटिंग दी गई है। 

कीमत

Noise ColorFit Pulse 2  को 1,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और इस वॉच को नॉइस की ऑफिशियल वेबसाइट से और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकता है। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat