Infinix Note 12i 2022  हुआ लॉन्च।

Infinix Note 12i 2022 हुआ लॉन्च।

Infinix Note 12i 2022 launched.

Infinix Note 12i 2022 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च।

  • Global News
  • 371
  • 30, Sep, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Infinix Note 12i 2022 launched.

infinix note 12i

Infinix ने अपना नए स्मार्टफोन Infinix Note 12i 2022 को इंडोनेशिया में लांच कर दिया है। यह फ़ोन इस साल मई में लॉन्च हुए नोट 12i का अपग्रेड वर्जन है।

कलर

Infinix Note 12i 2022 को कंपनी ने मेटावर्स ब्लू, फोर्स ब्लैक और एलफाइन व्हाइट कलर में पेश किया  है।

स्पेसिफिकेशन 

Infinix Note 12i 2022 में 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 12 आधारित XOS 10.6 मिलता है।

कैमरा

Infinix Note 12i 2022 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, डेप्थ सेंसर और एआई सेंसर शामिल हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया  है।

बैटरी

Infinix Note 12i 2022 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

कीमत 

कंपनी ने Infinix Note 12i 2022 की शुरुआती कीमत करीब 12,300 रुपये रखी है। 

Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat