अंटार्कटिक में नया रिकॉर्ड बनाएंगी पोलर प्रीत

अंटार्कटिक में नया रिकॉर्ड बनाएंगी पोलर प्रीत

अंटार्कटिका में बिना सपोर्ट के 1100 मील की यात्रा कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी भारतीय मूल की ब्रिटिश सिख सेना अधिकारी, पोलर प्रीत।

  • Global News
  • 308
  • 16, Oct, 2022
Author Default Profile Image
Hindeez Admin
  • @hindeez

अंटार्कटिका में बिना सपोर्ट के 1100 मील की यात्रा कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी भारतीय मूल की ब्रिटिश सिख सेना अधिकारी, कैप्टन हरप्रीत चांडी

ब्रिटिश सेना सिख मूल की फिजियोथैरेपिस्ट व पोलर प्रीत नाम से मशहूर, कैप्टन हरप्रीत चांडी अंटार्कटिक में रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है।

अंटार्कटिका में बिना सपोर्ट के 1100 मील यानी करीब 1800 किमी की यात्रा कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी भारतीय मूल की ब्रिटिश सिख सेना अधिकारी, पोलर प्रीत। इस यात्रा को पूरा करने में उन्हें लगभग 75 दिन लगेंगे।

इससे पहले वह दक्षिणी ध्रुव की चढ़ाई अकेले और बिना किसी मदद की पूरी करने वाली भारतीय मूल की पहली महिला बनी थी।

एशियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित हरप्रीत ने कहा 'मेरा लक्ष्य खून जमाने वाले, शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान में, 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से जूझते हुए अंटार्कटिक का 1000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर अकेले और बिना किसी मदद की पूरा करना है।'

Author Default Profile Image

Hindeez Admin

  • @hindeez