प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को आया हार्ट अटैक।

प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को आया हार्ट अटैक।

Producer Nitin Manmohan suffered a heart attack.

फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को लेकर आयी एक दुखद खबर।

  • Bollywood Gossip
  • 430
  • 04, Dec, 2022
Jyoti Ahlawat
Jyoti Ahlawat
  • @JyotiAhlawat

Producer Nitin Manmohan suffered a heart attack.

nitin

प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार (3 दिसंबर) की शाम उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट किया गया।

सूत्र ने आगे बताया कि ‘डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। हम बस उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।’ 

एक अन्य सूत्र ने कहा- ‘मनमोहन के परिवार के सभी सदस्य उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। कुछ उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं और कुछ पहले से ही उनके साथ मौजूद हैं।’

बता दें कि नितिन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनमोहन के बेटे हैं। मनमोहन को 'ब्रह्मचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वह अब तक कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। 

 

reference:amarujala
Jyoti Ahlawat

Jyoti Ahlawat

  • @JyotiAhlawat